मोहम्‍मद सिराज ने हेड को किया बोल्‍ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकेट लेने के बाद गुस्‍से में नजर आए सिराज
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया के बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक लगाया। उन्‍होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्‍लेबाजी की और 17 चौकों- 4 छक्‍कों की बदौलत 141 गेंदो पर 140 रन बनाए। मोहम्‍मद सिराज ने हेड को बोल्‍ड किया।
 भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्‍ट मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्‍ट्रेलिया के मिडिल आर्डर बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक ठोका। 

हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 17 चौकों और 4 छक्‍कों की बदौलत 141 गेंदो पर 140 रन बनाए। मोहम्‍मद सिराज ने हेड को बोल्‍ड किया। आक्रमक अंदाज में रन बना रहे हेड को सिराज ने अपनी यॉर्कर के जाल में फंसाया। यह देखकर हेड भी अचंभित रह गए। 

विकेट लेने के बाद गुस्‍से में नजर आए सिराज
  • विकेट गिरने के बाद हेड ने सिराज से कुछ कहा। इस पर सिराज काफी गुस्‍से में नजर आए।
  • इस दौरान उनकी सिराज से कुछ कहासुनी भी हुई।
  • हेड को बोल्‍ड करने के बाद सिराज ने उन्‍हें बाहर जाने का इशारा किया और कुछ शब्‍द भी कहे।
  • सिराज के गुस्‍से को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्‍होंने अपशब्‍द का प्रयोग किया।
  • इसके बाद तो पूरा स्‍टेडियम ही सिराज के खिलाफ हो गया और उन्‍हें फैंस के गुस्‍से का सामना करना पड़ा।

    सिराज के रवैये से नाखुश दिखे हेड

    मुकाबले के बाद हेड ने साफ किया कि उन्‍होंने सिराज से क्‍या कहा था। साथ ही वह भारतीय तेज गेंदबाज के इस रवैये से नाखुश दिखे। ट्रेविस हेड ने कहा, “मैंने सिराज की गेंदबाजी की सराहना की थी, हालांकि, उन्होंने बुरा व्यवहार किया तो मैंने थोड़ी देर के लिए अपने कदम रोक लिए। जो कुछ भी हुआ उससे मैं निराश हूं। यदि सिराज इस तरह का व्यवहार करते हैं और खुद को ऐसा दिखाना चाहते हैं तो ऐसा ही हो।” 

    सिराज के खाते में आए 4 विकेट

    सिराज की गेंदबाजी की बात करें तो उन्‍होंने 24.3 ओवर किए। इस दौरान तेज गेंदबाज ने 4 की इकॉनमी से 98 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। सिराज के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की झोली में भी 4 विकेट आए। साथ ही नीतीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 सफलता मिली।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें