योगी’आयुष्मान कार्ड’ योजना की शुरुआत की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम योगी ने 19 लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किया।
आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ऐसी पहली बीमा योजना है जिसमें लाभार्थी को एक पैसा नहीं देना पड़ता। इस योजना के तहत 5.25 करोड़ लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं और 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी सूचीबद्ध हैं। सीएम योगी ने कहा कि सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत का होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान भारत को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना बताया। कहा कि यह ऐसी पहली बीमा योजना है, जिसमें लाभार्थी को एक पैसा नहीं देना पड़ता। देश के हर नागरिक की आरोग्यता का लक्ष्य लेकर चलाई जा रही इस योजना पर केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए इस बात पर जोर दिया कि सशक्त भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत का होना जरूरी है। 

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सोमवार को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण समारोह को सीएम योगी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के 19 लाभार्थियों को अपने हाथों से कार्ड प्रदान कर उनके सुदीर्घ स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में पहुंचे 70 वर्ष से अधिक आयु के हजारों नागरिकों को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना की खूबियां बताईं।

आज 65 जिलों में हैं मेडिकल कॉलेज- सीएम योगी

सीएम ने कहा, यह योजनाएं जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ स्वस्थ भारत के जरिये सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में उठाए गए कदम है। साल 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। आज डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के 75 में से 65 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया है।

आयुष्मान कार्ड का लाभ बड़े पैमाने पर लिया जा रहा- सीएम

इस वर्ष 16 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए। इनमें से 13 सरकारी और तीन पीपीपी मोड पर संचालित होंगे। इसके अतिरिक्त दो निजी मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 5.25 करोड़ लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी सूचीबद्ध हैं। सरकार सरकारी अस्पतालों में आइसीयू, डायलिसिस, सीटी स्कैन, कलर डापलर, एमआरआई, ब्लड बैंक, ब्लड कंपोनेंट यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कर रही है और इसका लाभ बड़े पैमानों पर नागरिक ले रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण पाने के साथ ही सरकार ने कोरोना के संकट काल में प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को बचाने के लिए सफल प्रयास किए। यह सुदृढ़ हुई स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते ही संभव हो सका।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें