भाजपा ने राहुल गांधी से पूछे कई सवाल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जॉर्ज सोरोस को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी से पूछे कई सवाल
भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जार्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है।
 भारत को अस्थिर करने के प्रयास संबंधी भाजपा के आरोपों को अमेरिका की ओर से खारिज किए जाने के बीच पार्टी सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 सवाल पूछेंगे। 

दुबे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि मीडिया पोर्टल आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) और हंगरी-अमेरिकी व्यवसायी जार्ज सोरोस ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने तथा नरेन्द्र मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष के साथ मिलीभगत की है। 

अमेरिका ने निशिकांत के दुबे पर क्या कहा?
अमेरिका ने शनिवार को भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने आरोपों को निराशाजनक बताया और कहा कि अमेरिका सरकार दुनियाभर में मीडिया की स्वतंत्रता की पैरोकार रही है।

 

दूतावास के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, ‘मैंने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों का बयान बार-बार पढ़ा। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिकी सरकार ओसीसीआरपी को धन देती है और सोरोस फाउंडेशन भी इसे धन देता है।’
दुबे ने कहा, ‘शनिवार के बयान के बाद मुझे लोकसभा में राहुल गांधी से 10 प्रश्न पूछने हैं। विपक्ष संसद में मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। लोकसभा का नियम-357 मुझे प्रश्न पूछने का अधिकार देता है। सोमवार का इंतजार है।’
क्या है मामला? 

भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि अमेरिका की सरकारी संस्थाओं में शामिल तत्वों ने भारत की छवि को धूमिल करने के लिए मीडिया पोर्टल ओसीसीआरपी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलीभगत की।

 

भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संबंध जार्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से है, जिसने कश्मीर के एक स्वतंत्र राष्ट्र के विचार का समर्थन किया है। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है।

 

भाजपा ने दावा किया कि ‘फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लीडर्स इन एशिया पैसिफिक (एफडीएल-एपी) फाउंडेशन’ की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी, जार्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित संगठन से जुड़ी हुई हैं।

पार्टी ने कहा कि एफडीएल-एपी फाउंडेशन ने अपने विचार व्यक्त किए हैं कि कश्मीर को अलग इकाई माना जाए।

भाजपा ने कहा, ‘सोनिया गांधी और कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानने के विचार का समर्थन करने वाले संगठन के बीच यह संबंध भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव तथा ऐसे संबंधों के राजनीतिक प्रभाव को व्यक्त करता है।’

पार्टी ने दावा किया कि सोनिया गांधी की राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता करने के कारण जार्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी हुई, जो भारतीय संगठनों पर विदेशी वित्तपोषण के प्रभाव को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने ओसीसीआरपी का जिक्र करते हुए अदाणी पर उठाए सवाल: भाजपा

भाजपा ने कहा, ‘(गौतम) अदाणी पर किए गए राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन का जार्ज सोरोस द्वारा वित्तपोषित आर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) ने सीधा प्रसारण किया था, जबकि अदाणी की आलोचना के लिए राहुल गांधी इसका (ओसीसीआरपी) इस्तेमाल स्त्रोत के रूप में करते हैं। यह उनके मजबूत एवं खतरनाक संबंधों को दर्शाता है तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने के उनके प्रयासों को उजागर करता है।’

सोरोस को अपना पुराना मित्र बता चुके हैं शशि थरूर: भाजपा

पार्टी ने कहा,”कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सार्वजनिक रूप से जार्ज सोरोस को अपना पुराना मित्र बताया है। यह सचमुच गौर करने वाली बात है।”

भाजपा के ये आरोप गुरुवार को उसके द्वारा किए गए उस दावे के बाद आए हैं, जिसमें उसने कहा था कि अमेरिका की सरकारी संस्थाओं से जुड़े तत्वों ने भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए ओसीसीआरपी और राहुल गांधी के साथ सांठगांठ की है।

अमेरिका ने शनिवार को भाजपा के इन आरोपों को खारिज कर था दिया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित संगठन और वॉशिंगटन की सरकारी संस्थाओं से जुड़े तत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उद्योगपति गौतम अदाणी पर लक्षित हमलों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने के प्रयासों में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ओसीसीआरपी एक मीडिया प्लेटफार्म है जिसका मुख्यालय एम्स्टर्डम में है। ओसीसीआरपी मुख्य रूप से अपराध और भ्रष्टाचार से संबंधित खबरों को कवर करता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें