कांग्रेस ने लांच किया “यंग इंडिया के बोल”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने लांच किया “यंग इंडिया के बोल”

कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग ने आज यंग इंडिया के बोल मंच के पांचवें संस्करण की शुरूआत की है। कांग्रेस पिछले कई चुनावों में लगातार हारते आ रही है इसके बाद पार्टी युवाओं पर विशेष फोकस करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने कहा कि बेरोजगारी और नशाखोरी की दो बड़ी समस्याएं हैं जिनसे युवाओं को बाहर निकालना है। इसलिए नौकरी दो नशा नहीं आंदोलन शुरू किया है।

कांग्रेस ने युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए नशाखोरी और बेरोजगारी के दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस रखने की रणनीति के तहत ‘यंग इंडिया के बोल’ मंच के पांचवें संस्करण की शुरूआत की है। युवा कांग्रेस की अगुवाई में इस देशव्यापी अभियान को संचालित करने के लिए सोशल मीडिया प्लटेफार्म के साथ विशेष एप का भी सहारा लिया जाएगा। 

विशेष अभियाव को कांग्रेस ने किया लॉन्च
एनएसयूआई के एआइसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार तथा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कांग्रेस मुख्यालय में इस विशेष अभियान का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि बेरोजगारी और नशाखोरी की दो बड़ी समस्याएं हैं जिनसे युवाओं को बाहर निकालना है। इसलिए यूथ कांग्रेस ने ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ आंदोलन शुरू किया है। 

बेरोजगारी और नशाखोरी के विरुद्ध अभियान

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि एक ओर करोड़ों युवा बेरोजगारी की गंभीर चुनौती का सामना कर रहे तो दूसरी ओर हजारों-लाखों करोड़ रुपए का नशीला पदार्थ हमारे युवाओं को तबाह करने के लिए तस्करी कर लाया जा रहा है। इसे रोकने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से केंद्र सरकार की है मगर दोनों चुनौतियों का हल निकालने को लेकर उसकी गंभीरता नजर नहीं आ रही। इसलिए हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा कांग्रेस के मंच से जुड़ें और ‘यंग इंडिया के बोल’ के जरिए बेरोजगारी और नशाखोरी के खिलाफ वे अपनी बुलंद आवाज रख सकें। उन्होंने कहा कि इसमें सभी को बराबरी का मौका मिलेगा और जो अच्छे वक्ता होंगे उन्हें युवा कांग्रेस के संगठन में भी जगह दी जाएगी।

कन्हैया कुमार ने कही ये बात

इसी के साथ कन्हैया कुमार ने कहा कि यूथ कांग्रेस लगातार देश के युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष करती है और इस मंच के माध्यम से व्यापक युवा आबादी को जोड़ने में वह सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी की हालात ये है कि आईआईटी-आईआईएम वालों को भी रोजगार नहीं मिल रहा। हमारी 55 प्रतिशत जनसंख्या युवा है मगर पढ़े-लिखे युवाओं को भी नौकरी नहीं मिल रही। कन्हैया कुमार ने दावा किया कि नौजवानों को साजिश के तहत नशे में धकेला जा रहा है क्योंकि वह होश में होगा तो नौकरी मांगेगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें