केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते है लेकिन उन्हें कभी खोलकर देखा नहीं। उसे पढ़ा नहीं है। अगर इसका प्रस्तावना देखें तो इसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण जी ने लिखा है। वह लिखते है कि हमारे संविधान को उस समय के सबसे बेहतर व खुले विचार वाले विद्वानों ने तैयार किया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया और उन्हें अपना ट्यूटर बदलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ज्ञान कहां से मिल रहा है, ये तो पता नहीं। लेकिन जो भी पढ़ा रहा है उसे कुछ पता नहीं है। वह उन्हें तपस्या से गरमी होती है, सात साल में कोई युवा हो जाता है, ऐसा ज्ञान दे रहा है।

 

उन्होंने सवाल किया कि आखिर उन्हें पढ़ा कौन रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आपातकाल को लेकर निशाना साधा। लोकसभा में संविधान को लागू किए हुए 75 साल पूरे होने के मौके पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद ने कहा कि मूल संविधान में भगवान राम, भगवान कृष्ण, भगवान हनुमान और मुगल सम्राट अकबर की तस्वीरें थीं, लेकिन बाबर और औरंगजेब की नहीं। क्योंकि भगवान राम और कृष्ण हमारी विरासत के हिस्से है, बाबर और औरंगजेब नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे संविधान निर्माता कितने दूरदर्शी व विरासत के प्रति समर्पित थे, इसका अंदाजा संविधान की मूल प्रति को देखकर लगाया जा सकता है। लेकिन शायद आज की स्थिति में देश के इस संविधान को बनाया जाता तो क्या विपक्ष उसमें ऐसी तस्वीरें डालने देता।

उन्होंने राहुल गांधी को सावरकर को लेकर भी अपने रवैए में बदलाव की सलाह दी और उनके करीबियों से उन्हें अंडमान की सेल्युलर जेल जाने को कहा। वहां जाकर उनके त्याग और बलिदान का पता चलता है।

देश में आपातकाल लगाने को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि लाखों लोगों को जेल भेजा गया और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपातकाल के दौरान लाठियों और गोलियों का सामना करने के बाद यहां तक पहुंची है जबकि एक परिवार की पार्टी वाले लोग ऐसा नहीं कर पाए। प्रसाद ने सरदार पटेल व मौलाना आजाद जैसे नेताओं के योगदान को पहचानने में विफल रहने के लिए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा- किसी भी कांग्रेस नेता ने इन महापुरुषों का नाम नहीं लिया।

राहुल गांधी संविधान की किताब को कभी खोलकर नहीं देखा- अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते है लेकिन उन्हें कभी खोलकर देखा नहीं। उसे पढ़ा नहीं है। अगर इसका प्रस्तावना देखें तो इसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण जी ने लिखा है। वह लिखते है कि हमारे संविधान को उस समय के सबसे बेहतर व खुले विचार वाले विद्वानों ने तैयार किया था। शुक्र है कि यह भ्रमित नेहरूवादियों द्वारा निर्देशित नहीं था।

उन्होंने लिखा कि संविधान की ताकत थी, जिसने इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को खत्म किया। राहुल जी आप संविधान की जो किताब लेकर घूमते है, उसमें ही ये लिखा। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने अंगूठे काटने की बात कही है पर उन्हें शायद यह पता नहीं है, कि आप ही थे जिन्होंने सिखों का नरसंहार किया।

सावरकर पर राहुल गांधी ने बोला झूठ, मांगे माफी- निशिकांत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उस पर सावरकर को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘इंदिरा गांधी ने सावरकर के ट्रस्ट को फंड दिया था। कांग्रेस को झूठ फैलाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने सावरकर को लेकर राहुल गांधी की गई टिप्पणी का जवाब दिया व कहा कि राहुल गांधी कभी सावरकर नहीं हो सकते।

उन्होंने जो झूठ बोला है उसके लिए उन्हें सदन और देश से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने सावरकर पर कहा था कि ‘ मैंने इंदिरा गांधी जी से सावरकर के बारे में उनके विचार पूछे थे, तो उन्होंने कहा था कि ‘ सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी, गांधी जी और नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर जी ने माफी मांगी।’

उससे पहले शिवसेना शिंदे के श्रीकांत शिंदे ने राहुल को आगाह किया था कि वह सावरकर का अपमान करना बंद करें। इसी बहाने उन्होंने शिवसेना उद्धव के सदस्यों पर तंज किया था और पूछा था कि क्या वह अपने साथी राहुल गांधी से सहमत हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें