चंदन की लकड़ी तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदन की लकड़ी तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार।
लातूर पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गाड़ी से 12 लाख रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ी बरामद हुई है।

महाराष्ट्र के लातूर जिले में चंदन की लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही 12.08 लाख रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ी को पकड़ा है। इस चंदन की लकड़ी का वजन 152 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाते समय पकड़ लिया। पुलिस की टीम ने चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

तस्करी के लिए ले जा रहे थे चंदन की लकड़ी

दरअसल, पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इस घटना के बारे में बताया गया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (STF) की एक टीम ने यहां राजमार्ग पर औसा के पास तस्करी की घटना पर नकेल कसा। एसटीएफ की टीम ने एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) को शनिवार रात को रोका। इसमें बताया गया कि वाहन की जांच करने पर पुलिस को उसमें से 12.08 लाख रुपये मूल्य की चंदन की लकड़ियां मिलीं। इसके बाद पुलिस को चंदन की लकड़ी की तस्करी किए जाने का पता चला।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बार्शी और औसा के रहने वाले 30 और 50 साल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक अन्य आरोपी फरार हो गया है। फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। चंदन की लकड़ी के उच्च मूल्य के कारण इसे वन अधिनियम के तहत संरक्षित किया गया है। चंदन की लकड़ी की कटाई और उसको ले जाने के लिए वन विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। इसका उपयोग चंदन का तेल निकालने के लिए किया जाता है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें