पुष्पा 2 थिएटर के बाहर जख्मी हुआ बच्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं उनके पिता अल्लू अरविंद बच्चे का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे.
11 साल के जख्मी बच्चे श्रीतेज की हालत नाजुक है और वो वेंटिलेटर पर है. अल्लू अर्जुन ने भी बच्चे की सेहत पर चिंता जताई है. इसके अलावा खुद अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद भी बच्चे की सेहत का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि बच्चे की हर संभव मदद पुष्पा 2 की टीम करेगी.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले से ही तूफान ला दिया था. फिल्म के चौंकाने वाले आंकड़े अब भी आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन का समय हुआ है और कमाई के ताजा आंकड़े चौंकाने वाले हैं. जहां फिल्में जो बढ़िया कमाई कर रही हैं उन्हें भी 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है. लेकिन पुष्पा 2 ने 2 हफ्ते के अंदर ही करीब 1000 करोड़ रुपये देश में और दुनयाभर में करीब 1500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इसी बीच फिल्म के साथ दुर्भाग्य से संध्या थिएटर में हुई दुर्घटना भी जुड़ गई. इस दौरान एक बच्चा जख्मी हुआ और उसकी मां का निधन हो गया. इस मामले में अल्लू अर्जुन पर केस चल रहा है. वहीं उनके पिता अल्लू अरविंद बच्चे का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे.

अल्लू अरविंद ने बच्चे की सेहत का लिया जायजा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने कुछ समय पहले ही कहा था कि वे संध्या थिएटर के बाहर मची भगदड़ में घायल हुए श्रीतेज की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं लेकिन क्योंकि उनका नाम भी इस केस में जुड़ा है तो ऐसे में उन्हें इस समय अस्पताल जाने से मना किया गया है. लेकिन उन्हें बच्चे की नाजुक हालत का एहसास है और पूरे परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं. वहीं अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने भी श्रीतेज की हालत का जायजा लिया और वे अस्पताल पहुंचे.

अल्लू अरविंद ने क्या कहा?

अल्लू अरविंद ने इस मौके पर बच्चे की सेहत को लेकर चिंता जताई और उन्होंने बच्चे के परिवार वालों से भी बात की. साथ ही उन्होंने श्रीतेज का इलाज कर रही डॉक्टर्स की टीम से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि संध्या थिएटर के बाहर हुई ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा- तेलंगाना सरकार ने हमें पूरा सहयोग दिया है. मैं अल्लू अर्जुन की ओर से अस्पताल आया हूं. वे अभी इसलिए अस्पताल नहीं आ सकते हैं क्योंकि मामला कोर्ट में है. लेकिन अल्लू अर्जुन भी जल्द अस्पताल आएंगे और लड़के से मिलेंगे.

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें