यमन में विद्रोहियों पर इजराइल का पलटवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यमन में विद्रोहियों पर इजराइल का पलटवार

हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए मिसाइल हमले के बाद इजरायल ने पलटवार किया है। इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की है।

इजरायल की सेना कई मोर्चों पर जंग लड़ रही है। एक तरफ गाजा में हमास, दूसरी तरफ लेबनान में हिजबुल्लाह तो तीसरी तरफ सीरिया में भी इजरायल की बड़ी भूमिका नजर आ रही है। इतने मोर्चों पर घिरे होने के बावजूद इजरायल ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह यमन में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं। हवाई हमले कर इजरायल ने हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

इजरायली सेना ने बयान में कहा कि उसने यमन में विद्रोहियों के अंतारिक और तटवर्ती दोनों ठिकानों पर हमले किए, हालांकि उसने हमलों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। सेना ने कहा कि वह अपने नागरिकों के लिए उत्पन्न सभी खतरों के खिलाफ काम करना जारी रखेगी, जहां जरूरी होगा वहां ऑपरेशन्स किए जाएंगे।

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर दागी थी मिसाइल

हूती विद्रोहियों ने पहले कहा था कि हमलों में राजधानी सना और बंदरगाह शहर हुदेदा को निशाना बनाया गया। इससे पहले, हूती विद्रोहियों ने मध्य इजरायल को निशाना बनाकर एक मिसाइल दागी थी जिसके बाद तेल अवीव और अन्य क्षेत्रों में सायरन बजने लगे थे। इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने यमन से छोड़ी गई एक मिसाइल को देश में घुसने से पहले ही रोककर नष्ट कर दिया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें