बिग बॉस18:शिल्पा विवियन में हुई नोकझोंक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विवियन डीसेना ने शिल्पा शिरोडकर को दिया ये टैग
बिग बॉस के घर में शुरू से ही विवियन और शिल्पा के बीच के स्पेशल बॉन्ड देखा गया है। दोनों से शो के कुछ हफ्ते काफी अच्छे से एक दूसरे से बात करते थे। मगर पिछले कुछ एपिसोड से दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई है और अब दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदलती नजर आने लगी है। हाल ही में मेकर्स से वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें विवियन और शिल्पा एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं। ये सब एक टास्क के दौरान सलमान खान के सामने होता ही होता है।

 

शिल्पा-विवियन में हुई नोकझोंक

दरअसल ये टास्क वीकेंड का वार पर घरवालों को एक-दूसरे के पापों के बारे में बताने के लिए किया गया था। इस टास्क की शुरुआत शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के साथ होती है टास्क करते हुए दोनों आपस में भिड़ जाते हैं। शिल्पा टास्क को पूरा करने के दौरान कहती हैं, ‘पिछले 4 हफ्तों से विवियन मेरे साथ अपनी दोस्ती तोड़ने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन इन्होंने मुझे इसका कोई कारण नहीं दिया और चुपचाप दूरी बनाने लगे। इन्हें 40 प्रतिशत ओवर कॉन्फिडेंस है।’

उनकी इस बात का जवाब देते हुए विवियन कहते हैं, ‘सर, ये पक्के तौर पर झूठी हैं। अगर ये झूठ नहीं बोलेंगी तो चीजों को मेनूपुलेट कैसे करेंगी। ये पीठ पर छुरा घोंपने के लिए मशहूर हैं। ये पहले ही कई लोगों को धोखा दे चुकी हैं और अब मेरी बारी थी। लेकिन मुझे पहले ही समझ में आ गया।’

सलमान खान के सामने ही लगा दी लाडले की क्लास

विवियन की ऐसी बात सुनकर शिल्पा काफी भड़क जाती हैं और कहती हैं कि विवियन आज जो ये बातें कर रहे हैं वो अविनाश के नैरेटिव से बनी हुई हैं। वो कहता हैं, ‘तुम विक्टिम कार्ड खेल रहे हो। इन्हें लगता है कि पूरा शो इन्हीं के दम पर चल रहा है।’

 

बता दें कि शिल्पा, विवियन और करणवीर पहले साथ रहा करते थे। तीनों के फैसले भी काफी हद तक एक जैसे होते थे लेकिन बीतते एपिसोड के साथ विवियन अविनाश और ईशा की टीम में चले गए जिसका शिल्पा को कहीं न कहीं बुरा तो लगा ही था क्योंकि उनकी अविनाश के साथ कभी नहीं बनी थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें