दिल्ली के यमुना मेंअमोनिया बढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के यमुना में अमोनिया बढ़ा, आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली में यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति कम हो गई है। उत्तर दक्षिणी पश्चिमी दक्षिणी मध्य दिल्ली व नई दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड ने अलर्ट जारी कर कहा है कि यमुना में अमोनिया के स्तर में सुधार होने तक समस्या बनी रहेगी।

यमुना में इन दिनों अमोनिया का स्तर बढ़ गया है। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद जल शोधन संयंत्र से पानी आपूर्ति 50 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से भी दस प्रतिशत पानी आपूर्ति कम हुई है।इस वजह से उत्तर, दक्षिणी पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य दिल्ली व नई दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल बोर्ड ने शनिवार को अलर्ट जारी कर कहा है कि यमुना में अमोनिया के स्तर में सुधार होने तक प्रभावित इलाकों में समस्या बनी रहेगी और कम दबाव पर पेयजल आपूर्ति हो पाएगी।

जल बोर्ड के अनुसार शनिवार को वजीराबाद में यमुना में अमोनिया का स्तर पांच पार्ट पर मिलियन (पीपीएम) तक पहुंच गया था। रविवार को भी यमुना में अमोनिया का स्तर चार पीपीएम रहा। जिसे शोधित कर पाने में जल बोर्ड के जल शोधन संयंत्र सक्षम नहीं है।

इस वजह से वजीराबाद जल शोधन संयंत्र से क्षमता से 50 प्रतिशत तक कम पानी आपूर्ति हुई। इस संयंत्र की शोधन क्षमता 124 एमजीडी है। जबकि इस संयंत्र से करीब 62 एमजीडी ही पानी आपूर्ति हो पाई। चंद्रावल जल शोधन संयंत्र की शोधन क्षमता 98 एमजीडी है। इससे करीब 88 एमजीडी पानी आपूर्ति हुई।

इन दोनों संयंत्रों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से मजनू का टीला, कश्मीरी गेट आइएसबीटी, आइटीओ, लोकनायक अस्पताल, डिफेंस कालोनी, दिल्ली गेट, सीजीओ कांप्लेक्स, राजघाट, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, आजादपुर, शालीमार बाग, वजीरपुर, लारेंस रोड, माडल टाउन, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, तिमारपुर, एसएफएस फ्लैट, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी बोर्ड और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के इलाके में पेजयल आपूर्ति कम दबाव पर हुई। इस वजह से इन इलाकों में पेयजल किल्लत बनी हुई है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें