बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे, परिजनों के अनुसार बेनेगल ने सोमवार शाम 6.30 बजे मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी बेटी पिया बेनेगल ने मीडिया में उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है।

श्याम बेनेगल को 1976 में  पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। जानकारी के अनुसार श्याम बेनेगल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त के भतीजे थे। श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 में सिकंदराबाद में हुआ था, उन्होंने 9 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था।

 

2007 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के दिया गया था

श्याम बेनेगल को 2007 में भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के दिया गया था। उन्होंने कॉपीराइटर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। बेनेगल की मौत की खबर ने उनके फैन्स का दिल तोड़ दिया है, कई सिने अभिनेताओं ने उनकी मौत पर दुख जताया। उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।

पांच बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बेनेगल ने अपने काम के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना अलग मुकाम हासिल किया था। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशकों में उनकी गिनती होती रहेगी। बता दें  अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका उनकी कुछ चर्चित फिल्में हैं। बेनेगल को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फीचर फिल्म के लिए 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें