दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में मंगलवार शाम को ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते दिल्ली एनसीआर में मौसम बदला है। जिस कारण बारिश वाला मौसम बना है और ठंड भी बढ़ी हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे राजधानी और आसपास क शहरों में सर्दी बढ़ गई। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी हल्की बारिश बारिश हुई है। वहीं, बारिश के कारण दिल्ली के रिंग रोड पर जगह-जगह लंबा जाम भी लगा। आज सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई थी और बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही थी।

दिल्ली में बारिश के कारण कई जगहों पर जाम लगा हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ऑफिस के बाद घर के लिए निकले लोग जाम में फंस गए। जाम से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई जगहों पर लंबा जाम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बूंदाबांदी का मौसम बना हुआ है। सोमवार को भी दिन में बूंदाबांदी हुई थी। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते ऐसा मौसम बना हुआ है। उधर, पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

दिल्ली में कितना दर्ज हुआ तापमान

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह औसत से 2.4 डिग्री कम तापमान था।

सप्ताहभर ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताहभर बारिश और कोहरे का मौसम रहने वाला है। बुधवार को घने कोहरे की संभावना है। उसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को बादल और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले दिन भी बूंदाबांदी की संभावना है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें