
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप से कोंडली से निगम पार्षद प्रियंका गौतम अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। पूर्व पार्षद व गुर्जर नेता धर्मवीर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इनका पार्टी में स्वागत किया। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने आप नेताओं का पार्टी में किया स्वागत
इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
आप नेता मालती गौतम, जुगल किशोर, सुनील परेला, अनूप शर्मा, जसपाल, आंबेडकर भवन समिति के अध्यक्ष प्रभुदयाल एवं सचिव लोकेश, मनोज रतूड़ी, अब्बास अंसारी, यूनुस सैफ़ी ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
केजरीवाल को लेकर क्या बोले हर्ष मल्होत्रा?
हर्ष मल्होत्रा ने कहा, अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (AAP, आप) छोड़ रहे हैं।
‘आप में अनुसूचित जाति को सम्मान नहीं मिलता’
दिल्ली में फरवरी में हो सकते हैं चुनाव
राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान नहीं किया है। जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।
आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उधर, कांग्रेस ने भी दो सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी, जबकि दूसरी लिस्ट में 26 नामों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस की तीसरी लिस्ट भी सामने आएगा।
बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी, BJP) ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी में अभी उम्मीदवारों की घोषणा करने करने को लेक मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि 30 दिसंबर से पहले बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
बताया गया कि बीजेपी इस बार के चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए पार्टी में एक-एक सीट को लेकर मंथन चल रहा है। पार्टी हर सीट पर बहुत गहन मंथन करके ही उम्मीदवार उतारेगी।








