झारखण्ड के गुमला में ब्लास्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईईडी की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची

गुमला में IED ब्लास्ट, चपेट में आई 5 साल की मासूम बच्ची, हालत गंभीर;

झारखंड के गुमला में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है जहां चिकित्सक ने बताया कि उसकी आंत पेट से बाहर आ गई है।

बीते बुधवार को झारखंड के गुमला जिले के नक्सल प्रभावित कुरुमगढ थाना क्षेत्र के सकरा पानी गांव स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से लकड़ी चुनने गई एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची अनुष्का कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना के बाद परिजन उसे सीएचसी चैनपुर लेकर गए। गंभीर स्थिति को देख चिकित्सक ने गुमला रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए।अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखकर बताया कि उसके पेट से आंत बाहर आ गई है। रक्तस्राव भी हो रहा है। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया।

आईईडी विस्फोट के बाद गुप्त तरीके से कराया गया इलाज
  • पुलिस और परिजन इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लेकर पहुंच गए। मासूम के साथ उसकी मां बिरसो देवी भी साथ थीं।
  • बीते मंगलवार को मासूम जंगल मे लकड़ी चुनने गई थी। इसी दौरान, जंगल मे नक्सलियों द्वारा बिछाया गया एक आईईडी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
  • सूचना मिलते ही कुरुमगड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल मासूम को गुप्त तरीके से इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
  • हालांकि, मासूम को सदर अस्पताल नहीं लाकर मीडिया से बचने के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गुमला जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें