Search
Close this search box.

कांग्रेस ने मांगी मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे ने इसके लिए पीएम मोदी से बात भी की है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह नहीं रहे। गुरुवार को दिल्ली एम्स में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम मोदी समेत भारत और दुनियाभर की दिग्गज हस्तियों नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक संदेश भेजा है। वहीं, अब कांग्रेस पार्टी ने मरणोपरांत डॉक्टर मनमोहन सिंह के लिए बड़ी मांग की है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समाधिस्थल के लिए जगह की मांग की है।

खरगे ने पीएम मोदी से की बात

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह आवंटित की जाएं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर के यह मांग उनके सामने रखी है। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करवाया जाए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।

कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

शुक्रवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में आम धारणा से यह बात रखी गई कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनका उचित तरीके से अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही और डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर एक उचित स्मारक बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले और विभाजन की पीड़ाओं और पीड़ाओं का अनुभव करने के बाद अपने धैर्य और दृढ़ संकल्प के माध्यम से दुनिया के अग्रणी राजनेताओं में से एक बने थे। कांग्रेस ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह का नेतृत्व और अर्थशास्त्र में उनका योगदान हमेशा जीवित रहेगा, और हम सभी को प्रेरित करेगा ताकि हम अपने महान देश की प्रगति और समृ‌द्धि में योगदान दे सकें।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment