शत शत नमन “डॉ मनमोहन सिंह”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतिम यात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लाया गया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कांर्यकर्ता और आमजन पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को पहले कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लाया गया है। अब से कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11:45

निगम बोध घाट पर पहुंचे कई वैश्विक नेता

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट लाया गया। यहां पर कई वैश्विक नेता पहुंचे हुए हैं।

11:34

अमित शाह पहुंच निगम बोध घाट

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट लाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच चुके हैं।

11: 21

निगम बोध घाट ले जा रहा रहा पार्थिव शरीर

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें