बिहार पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

बिहार में 62 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा का भी नाम है। ट्रांसफर की इस प्रक्रिया में पटना को नया एसएसपी मिला है।

बिहार के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यहां 62 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में पटना के SSP राजीव मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। अब अवकाश कुमार पटना के SSP होंगे।

किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

कुन्दन कृष्णन को अतिरिक्त प्रभार देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) विशेष कार्य बल बनाया गया है। डॉक्टर अमित कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) बनाया गया है। शालीन को पुलिस महानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता और पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध ईकाई (साइबर क्राइम) भी बनाया गया है।

राजेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, बिहार मानवाधिकार आयोग, विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), विशेष कार्य बल और पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पी कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक रेल बनाया गया है।

दलजीत सिंह को पुलिस महानिरीक्षक-अपराध अनुसंधान विभाग,  विवेक कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पूर्वीय क्षेत्र, रंजीत कुमार को पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, संजय कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (साइबर क्राइम) आर्थिक अपराध ईकाई बनाया गया है।

विकास कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष निगरानी ईकाई, नवीन चन्द्र झा को पुलिस उप महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बाबू राम को पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) बनाया गया है। जयंत कांत को पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है।

दिसंबर की शुरुआत में भी बिहार में 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। इस लिस्ट में जितेंद्र सिंह, कुन्दन कृष्णन, पंकज दाराद, संजय सिंह, शालीन, विवेक कुमार और विवेकानंद का नाम शामिल था। बता दें कि बिहार में बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें