ओडिशा में 40 तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घायलों में एक नाबालिग के कटे हाथ-पैर

ओडिशा के कोरापुट जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। यह हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे सुकनाल घाटी में हुआ जब एक बस पलट गई। बस में 40 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

ओडिशा के कोरापुट जिला स्थित प्रसिद्ध शैवपीठ गुप्तेश्वर के पास सुकनाल घाटी में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। घटना रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे की है। बस में 40 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। 

बस कटक के नियाली से तीर्थयात्रियों को लेकर शैवपीठ के लिए निकली थी। इधर, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया। साथ ही मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। 

10 लोगों की हालत गंभीर 

बताया गया कि सभी तीर्थयात्री कटक और उसके आसपास के क्षेत्र के थे और शनिवार को कालाहांडी में मां माणिकेश्वरी का दर्शन करने के बाद शैवपीठ गुप्तेश्वर मंदिर जा रहे थे कि यह घटना घटी। घायलों में से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक नाबालिग भी है, जिसका एक पैर एवं एक हाथ कट गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें