Search
Close this search box.

अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अस्पताल से जारी किया था वीडियो
विनोद कांबली काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब सही इलाज मिलने का असर उनकी सेहत पर दिखने लगा है।

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें शरीर में ऐंठन हो रही थी। अब कांबली की हालत में तेजी के साथ सुधार हुआ है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। अस्पताल से ही कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांबली ने गाना भी गाया 

विनोद कांबली जिस अस्पताल में भर्ती थे। वहां से अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर्फ नाच ही नहीं रहे। बल्कि चक दे-चक दे इंडिया गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचते हुए वह कुछ क्रिकेट शॉट भी लगाते हुए देखे जा सकते हैं और उनके चेहरे पर नाचते समय एक ही अलग ही मुस्कान नजर आ रही है। कांबली की हालत सुधर रही है और इससे क्रिकेट फैंस को खुशखबरी मिली है। पूर्व क्रिकेटर के साथ एक लड़की भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है।

अस्पताल से जारी किया था वीडियो

इससे पहले अस्पताल से ही विनोद कांबली का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कहते हैं कि मैं यहां के डॉक्टर्स की वजह से जिंदा हूं। मैं बस यही कहूंगा कि सर (डॉक्टर) मुझसे जो भी कहेंगे, मैं वही करूंगा। लोग देखेंगे कि मैं उन्हें क्या सीख दूंगा। सचिन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह लंदन चले गए थे, लेकिन उन्हें पता चलेगा और आप लोग ही उन्हें बताओगे।

भारत के लिए बनाए 2000 से ज्यादा वनडे रन

विनोद कांबली क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। अभी कुछ दिन पहले वह कोच रमाकांत आचरेकर के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर से मिले थे। वह सचिन को अपने पास बैठने के लिए कहते हैं, लेकिन सचिन आगे बढ़ जाते हैं। इसके बाद उनका सचिन के साथ वीडियो खूब वायरल हुआ था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों में कुल 1084 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उनके नाम पर 2477 रन दर्ज हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर का आखिरी मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment