इंडिया गेट पर उमड़ा लोगों का हुजूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, इंडिया गेट पर उमड़ी हजारों की भीड़
दिल्ली में नए साल के पहले दिन इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और शहर भर के धार्मिक स्थलों पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इंडिया गेट पर ‘सी-हेक्सागन’ में कर्तव्य पथ पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम की स्थिति बन गई। अन्य प्रमुख स्थानों में बंगला साहिब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस में प्राचीन हनुमान मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, झंडेवालान मंदिर, जीटी रोड पर खाटू श्याम मंदिर और दक्षिण दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में भी भारी भीड़ रही।
इतनी भीड़ कभी नहीं देखी

नॉर्थ दिल्ली की रहने वाली दीपाली वर्मा ने कहा कि वह हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेने आई थीं। वर्मा ने कहा, “मैं सभी को शांति और समृद्धि से भरे नववर्ष की शुभकामनाएं देती हूं। मैं अपने पति और बेटे के साथ यहां मंदिर में पूजा करने और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेने आई हूं।”

india gate

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस का मुख्य ध्यान इंडिया गेट, अशोक रोड, हनुमान मंदिर और कनॉट प्लेस पर था। उन्होंने कहा, “हमने इंडिया गेट के सी-हेक्सागन में 11 सड़कों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। ऑटो-रिक्शा को सी-हेक्सागन पर खड़े होने की अनुमति नहीं दी जा रही है और आगंतुकों को यातायात व्यवधान को कम करने के लिए इंडिया गेट परिसर के भीतर रहने के लिए कहा गया।”

 

 

मेट्रो स्टेशनों पर लंबी कतारें

दिल्ली मेट्रो में भी भीड़भाड़ रही और प्रमुख स्टेशनों पर लंबी कतारें देखी गईं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के मशहूर बाजारों में भी खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि कमला नगर, सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, सदर बाजार, राजौरी गार्डन, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, साउथ एक्सटेंशन और करोल बाग जैसे बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ दिखी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें