
जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की सांसी कॉलोनी, रातानाडा बस्ती में दीवारों और खंभों पर ‘लापता विधायक अशोक गहलोत’ के पोस्टर जगह-जगह नजर आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अशोक गहलोत वर्तमान में सरदारपुरा के विधायक है, जिनके खिलाफ क्षेत्र की जनता का आक्रोश सामने आ रहा है।
‘चुनाव के बाद कभी क्षेत्र नहीं लौटे अशोक गहलोत’
सांसी बस्ती निवासियों के अनुसार क्षेत्रवासियों में अशोक गहलोत के प्रति गहरी नाराजगी है। चुनाव के बाद से वे न तो क्षेत्र में लौटे और न ही जनता से संवाद स्थापित किया। उनके विधायक कोष से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। इसी कारण लोगों ने धीरे-धीरे पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी और विरोध प्रकट करना शुरू किया है।
अशोक गहलोत के क्षेत्र में कोई बड़े काम नहीं हुए: अजय सिंह सांसी
क्षेत्र के ही प्रतिनिधि अजय सिंह सांसी ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि अशोक गहलोत जैसे पूर्व मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र के विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र की बस्तियों में आज तक कोई बड़ा काम नहीं कर पाए। गहलोत केवल चुनाव के समय आते हैं, झूठे वादे और प्रलोभन देकर चले जाते हैं। पिछले कई वर्षों से उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।”
लोगों ने अशोक गहलोत को क्या दी चेतावनी?
सांसी बस्ती के वासियों के अनुसार हम गहलोत को चेतावनी देना चाहते हैं कि वे तुरंत अपने क्षेत्र में लौटें और जनता की समस्याओं का समाधान करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आने वाले दिनों में उनके खिलाफ बड़े और व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। अब जनता उन्हें अपना विधायक मानने को तैयार नहीं है।
Author: Red Max Media
Post Views: 26








