
चार जनवरी को होने वाली परीक्षा को लेकर पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने बैठक की. पढ़िए क्या कुछ निर्देश दिए गए हैं.
70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि पूरे सेंटर की परीक्षा रद्द हो और री-एग्जाम हो, लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. चार जनवरी को सिर्फ पटना के बापू परीक्षा परिसर का एग्जाम होगा. इसकी तैयारी पूरी हो गई है.
कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश
इसको लेकर गुरुवार को पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने बैठक की. 70वीं बीपीएससी पीटी की पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. जिला प्रशासन की ओर से 24 स्टैटिक दंडाधिकारियों-सह-प्रेक्षकों, 22 जोनल दंडाधिकारिेयों एवं सात उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई है.
Author: Red Max Media
Post Views: 24








