आज दिल्ली में है कोहरे का कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज सवेरे की तस्वीर। फोटो रेडमैक्स न्यूज़

दिल्ली में भीषण ठंड पड़ रही है और लोग अपने घरों से निकलने में भी बच रहे हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो है और लोगों को एक हाथ की दूरी का भी कुछ नहीं दिख रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज तो कोहरा इतना ज्यादा है कि लोगों को एक हाथ की दूरी पर भी कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। जीरो विजुएलिटी की वजह से वाहन भी रेंग-रेंगकर चल रहे हैं। इस बीच दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीषण कोहरे की वजह से मंदिर ही दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि जैसे मंदिर गायब हो गया हो। चारों तरफ कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा है।

400 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ान में देरी

दिल्ली एनसीआर में इतनी भीषण ठंड है कि 400 से ज्यादा फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी गिरकर 50 मीटर तक पहुंच गई है। लोगों को सड़कों पर गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक लोगों को घने कोहरे की मार झेलनी पड़ सकती है। आज कई इलाकों में बादल के छाए रहने की संभावना है।

49 ट्रेनें देरी से चल रहीं

दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली और दिल्ली आने वाली 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकतर ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से चल रही हैं। 10 ट्रेनों का समय रीशेड्यूल (बदला गया है) किया गया है। बीते दिनों मौसम विभाग ने 5-6 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना जताई थी। ऐसे में अगर दिल्ली-एनसीआर में बारिश होती है तो ठंड में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

हालात ये हैं कि रात 11 बजे दिल्ली पहुंचने वाली वंदे भारत सुबह 7:30 तक दिल्ली नहीं पहुंच पाई है। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को पुनर्निर्धारित किया गया और यह अभी भी देर से चल रही है। ट्रेन अभी भी नई दिल्ली नहीं पहुंची है। नई दिल्ली पहुंचने का मूल समय रात 11 बजे था

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें