मेट्रोरेल नेटवर्क में भारत तीसरे पायदान पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेट्रोरेल नेटवर्क में भारत तीसरे पायदान पर

 

भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। इसके साथ ही अब भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई 1000 किलोमीटर हो गई है।

भारत के पास अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किमी तक बढ़ गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़े मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि दिल्ली ने 2002 में अपनी मेट्रो यात्रा शुरू की थी, जब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने दिल्ली के लोगों को पहली मेट्रो दी। आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली वालों को नई मेट्रो परियोजनाओं और नमो भारत का उपहार दे रहे हैं।

भारत में मेट्रो नेटवर्क से जुड़ी खास बातें-

  • दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 2002 में हुई थी।
  • आज 11 राज्यों के 23 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क है।
  • साल 2014 में यह केवल 5 राज्यों के 5 शहरों में था, जो अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
  • पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है।
  • 2014 में भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क 248 किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 1000 किलोमीटर का हो गया है।
  • आज मेट्रो से प्रतिदिन 1 करोड़ से अधिक यात्री यात्रा करते हैं, जो 2014 के 28 लाख यात्रियों की तुलना में 2.5 गुना से अधिक है।
  • मेट्रो ट्रेनें आज प्रतिदिन कुल 2.75 लाख किलोमीटर की यात्रा करती हैं, जो एक दशक पहले के दैनिक 86 हजार किलोमीटर का 3 गुना है।

दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन

न सिर्फ मेट्रो, बल्कि इसके अलावा रेलवे के मामले में भी काफी आगे निकल चुका है। पीएम मोदी आज दिल्ली में मेट्रो के चौथे चरण के पहले खंड का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किमी लंबे खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर रविवार शाम 5 बजे से यात्री परिचालन शुरू हो जाएगा और और 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी। न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक का किराया स्टैंडर्ड कोच के लिए 150 रुपये और प्रीमियम कोच के लिए 225 रुपये है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें