
चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस का मामला अब भारत में भी मिला है। वायरस बेंगलुरू में 8 महीने के बच्चे में पाया गया। बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। वायरस को लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है।
बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण
सरकार ने क्या कहा?
वायरस (HMPV Virus in India) का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उनकी लैब में इसका पता नहीं चला है, एक निजी अस्पताल में ये मामला सामने आया। यहां बता दें कि HMPV Virus के ज्यादार मामले छोटे बच्चों में ही मिलते हैं। चीन में भी ये बच्चों में ही मिल रहा है।
क्या है HMPV Virus के लक्षण?
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस का पता लगना भी मुश्किल होता है। दरअसल, इसके लक्षण सामान्य खांसी-जुकाम जैसे होते हैं। खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण इसमें होते हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?
HMPV कोविड जैसा जानलेवा वायरस नहीं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई के अनुसंधान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. राजीव जयदेवन ने कहा कि यह वायरस कोविड-19 की तरह जानलेवा या घातक नहीं है। हां, ये जरूर है कि कुछ व्यक्तियों में फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में एचएमपीवी बहुत आम है और लगभग शत-प्रतिशत छोटे बच्चे चार या पांच साल की उम्र तक इससे संक्रमित हो जाते हैं।विशेषज्ञ ने कहा कि अधिकांश लोगों में एचएमपीवी हल्के लक्षण पैदा करेगा।









