बिहार उपचुनाव में 53.83 फीसदी वोटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार उपचुनाव में 53.83 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा बेलागंज में तो सबसे कम वोटिंग तरारी में

बिहार में 13 नवंबर बुधवार को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव संपन्न हो गए। इन सीटों पर कुल वोटिंग प्रतिशत 52.83 फीसदी रहा। तरारी में 50.10 फीसदी, रामगढ़ में 54.02%, इमामगंज में 51.01%, बेलागंज में 56.21 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव के दौरान ही तरारी विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुरा में बूथ संख्या-223 पर दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। यह उपचुनाव बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ सीटों पर हो रहे थे। क्योंकि इन सीटों के विधायक अब सांसद बन गए हैं। इनमें से तीन सीटें पहले लालू यादव की पार्टी के पास थीं, जबकि एक सीट एनडीए के पास थी। कुल 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला आज EVM में बंद हो गया है। इस चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी मैदान में है। प्रशांत किशोर की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है।

बिहार उपचुनाव कुल 52.83 फीसदी वोटिंग के साथ संपन्न
तरारी का वोट प्रतिशत 50.10 फीसदी, रामगढ़ का 54.02%, इमामगंज का 51.01%, बेलागंज में 56.21 प्रतिशत वोटिंग।
रामगढ़ उपचुनाव अपडेट
अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ ने भी अश्व रोही दस्ता के साथ विभिन्न क्रिटिकल बूथ का निरीक्षण करते दिखे। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि सभी मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पक्षपात रहित मतदान हुआ
रामगढ़ उपचुनाव अपडेट: 9 बजे तक 11.35 प्रतिशत वोटिंग
Belaganj By-Election 2024 Live: बेलागंज में खिरियावां पंचायत मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लगी लाइन
तरारी विधानसभा उपचुनाव: पुष्पा उच्च विद्यालय में बनाया गया आदर्श महिला मतदान केंद्र
आरा: तरारी विधानसभा क्षेत्र के पुष्पा उच्च विद्यालय पर आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां की पिंक बूथ मतदान केंद्र संख्या तीन पर केवल महिला चुनाव कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा यहां पर सुरक्षा में लगी पुलिसकर्मी भी महिलाएं ही हैं। पीठासीन पदाधिकारी से लेकर पोलिंग अफसर वन, पोलिंग अफसर टू, पोलिंग अफसर 3 से लेकर सभी मतदान कर्मी केवल महिलाएं ही हैं। उनके अंदर एक अलग तरह का उत्साह और उमंग दिख रहा है। वे लोग मुस्तैदी से अपने काम में लगी हुई हैं। चुनाव कार्य में लगी महिला कर्मियों ने बातचीत के क्रम में बताया कि एक अलग तरह का उत्साह और उमंग उनके बीच में हैं क्योंकि यहां पर केवल महिलाएं ही चुनाव कार्य में लगी हुई हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment

07:46