UP में बड़े वाहनों की एंट्री पर लगी रोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की तरफ लंबा जाम; यात्री परेशान
12 फरवरी को प्रयागराज में कुम्भ स्नान करने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यूपी पुलिस (UP Police) ने सीमा पर बिहार की तरफ से जाने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश पर सोमवार की शाम को रोक लगा दी है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

 

कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि चंदौली के एएसपी विनय कुमार ने उन्हें इस आशय की जानकारी दी है। कर्मनाशा बॉर्डर पर यूपी पुलिस द्वारा वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा देने से जाम की समस्या गंभीर होगी। 

बता दें कि जिले के मोहनियां अनुमंडल क्षेत्र से होकर गुजरे नेशनल हाईवे पर जाम का सिलसिला सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इसी बीच सोमवार को यूपी के चंदौली जिले के प्रशासन ने कैमूर पुलिस को यह जानकारी दी कि शाम पांच बजे के बाद बिहार से यूपी जाने वाले सभी बड़े वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। 

क्या कहते हैं लोग?

जीटी रोड को सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी की लापरवाही से फ्लाई ओवर के समीप जाम लग रहा है। दो साल बाद भी दक्षिणी लेन चालू नहीं किया गया है। यहां बना डायवर्जन पथ की चौड़ाई कम है। जिससे एक एक बड़े वाहन ही निकल सकते हैं। दो वाहन अगर निकले तो जाम लगना तय है।

लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहे जाम को ले एनएचएआई के अधिकारी व सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी गंभीर नहीं है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जीटी रोड से यात्रा करने वाले जाम में फंसने पर व्यवस्था को कोसते हैं। यात्री भगवान भरोसे यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों पर सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी की उदासीनता भारी पड़ रही है।

20 फरवरी तक बसों में सीट फुल

महाकुम्भ जाने के लिए पटना से चलने वाली बसों में 20 फरवरी तक सभी सीटें बुक हो गईं हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तीन बसें प्रतिदिन प्रयागराज के लिए चल रही हैं। गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस पड़ाव से प्रतिदिन शाम आठ बजे से बसें रवाना होने लगती हैं। 10 से 15 मिनट के अंतराल पर तीनों बसें रवाना हो जाती हैं।

बिहार राज्य पथ परिहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा बसों की निगरानी कर रहे हैं। पटना से प्रयागराज के लिए 1,100 रुपये किराया है। जाम नहीं मिलने पर सुबह पांच बजे बस प्रयागराज पहुंच जा रही है। सोमवार को प्रयागराज जाने वाली सड़क में ट्रैफिक अधिक थी, जिस कारण दिन के 11.00 बजे बस पहुंची। 

प्रयागराज पहुंचने पर दिन भर बस खड़ी रहती है। कुंभ स्नान करके श्रद्धालु प्रयागराज के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर बस में आ जाते हैं। संवाहक श्रद्धालुओं से संपर्क में रहते हैं। श्रद्धालुओं का मोबाइल नंबर अदान-प्रदान कर लेते हैं। संगम के कुछ ही दूरी पर बस रुकती है। रात दस बजे पटना के लिए रवाना होती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें