
12 फरवरी को प्रयागराज में कुम्भ स्नान करने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यूपी पुलिस (UP Police) ने सीमा पर बिहार की तरफ से जाने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश पर सोमवार की शाम को रोक लगा दी है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

क्या कहते हैं लोग?
जीटी रोड को सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी की लापरवाही से फ्लाई ओवर के समीप जाम लग रहा है। दो साल बाद भी दक्षिणी लेन चालू नहीं किया गया है। यहां बना डायवर्जन पथ की चौड़ाई कम है। जिससे एक एक बड़े वाहन ही निकल सकते हैं। दो वाहन अगर निकले तो जाम लगना तय है।
लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहे जाम को ले एनएचएआई के अधिकारी व सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी गंभीर नहीं है। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जीटी रोड से यात्रा करने वाले जाम में फंसने पर व्यवस्था को कोसते हैं। यात्री भगवान भरोसे यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों पर सिक्सलेन बनाने वाली कंपनी की उदासीनता भारी पड़ रही है।
20 फरवरी तक बसों में सीट फुल
महाकुम्भ जाने के लिए पटना से चलने वाली बसों में 20 फरवरी तक सभी सीटें बुक हो गईं हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तीन बसें प्रतिदिन प्रयागराज के लिए चल रही हैं। गांधी मैदान स्थित बांकीपुर बस पड़ाव से प्रतिदिन शाम आठ बजे से बसें रवाना होने लगती हैं। 10 से 15 मिनट के अंतराल पर तीनों बसें रवाना हो जाती हैं।
प्रयागराज पहुंचने पर दिन भर बस खड़ी रहती है। कुंभ स्नान करके श्रद्धालु प्रयागराज के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर बस में आ जाते हैं। संवाहक श्रद्धालुओं से संपर्क में रहते हैं। श्रद्धालुओं का मोबाइल नंबर अदान-प्रदान कर लेते हैं। संगम के कुछ ही दूरी पर बस रुकती है। रात दस बजे पटना के लिए रवाना होती है।








