मोदी ने एक ही दिन में 3 राज्यों का दौरा किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM मोदी ने एक ही दिन में किया 3 प्रदेशों का दौरा
पीएम मोदी ने एक ही दिन में 3 राज्यों का दौरा किया है। उन्होंने आज मध्य प्रदेश, बिहार और असम का दौरा किया। यानी उन्होंने मध्य प्रदेश में नाश्ता, बिहार में लंच और असम में डिनर किया। पीएम के इस दौरे के तहत मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट समिट के शुभारंभ से निवेश के नए द्वार खुलेंगे। बिहार से देशभर के अन्नदाताओं को उनके खातों में पीएम किसान के तहत सीधा लाभ मिला और असम में पीएम का भव्य स्वागत हुआ और साथ ही वह रिकॉर्ड 9000 कलाकारों द्वारा झुमोइर बिनंदिनी नृत्य प्रदर्शन के साक्षी बने।
एमपी में पीएम मोदी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ग्लोबल इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यहां मध्य प्रदेश सरकार की 18 नई नीतियों का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना है। पीएम ने कहा कि कपड़ा, पर्यटन और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में करोड़ों नौकरियां सृजित होंगी। पीएम मोदी ने ग्लोबल समिट का उद्घाटन करने के बाद कहा, ”भारत के इतिहास में ऐसा मौका पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी ऑप्टिमिस्टिक है। पूरी दुनिया में, चाहें सामान्य जन हों, नीति के एक्सपर्ट् हों, विभिन्न देश हों या फिर इंस्टीट्यूशनंस हों, सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं।’

बिहार में पीएम मोदी

बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत करीब 22 हजार करोड़ रुपये की राशि 9.8 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों-भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं। ये स्तंभ हैं गरीब, किसान, महिलाएं और युवा। एनडीए सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया है। बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है।

असम में पीएम मोदी

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार असम का विकास कर रही है और यहां के चाय किसानों की सेवा भी कर रही है। बागान श्रमिकों की आय बढ़नी चाहिए। इस दिशा में असम चाय निगम के श्रमिकों के लिए बोनस की भी घोषणा की गई है। खासकर बागानों में काम करने वाली हमारी बहनों और बेटियों को गर्भावस्था के दौरान आय संकट का सामना करना पड़ता था। आज, लगभग 15 लाख ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 15,000 रुपये की सहायता दी जा रही है ताकि उन्हें खर्चों के बारे में चिंता न करनी पड़े।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें