
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही इस टक्कर में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी की ओर विराट कोहली और जैकब बेथल मैदान पर उतरे। विराट कोहली ने इस मुकाबले में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है।
प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही इस टक्कर में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
आरसीबी की ओर विराट कोहली और जैकब बेथल मैदान पर उतरे। बेथल ने आते ही बाउंड्री की लाइन लगा दी। ऐसे में दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी अपने आप को नहीं रोक पाए और उन्होंने छक्कों में डील करना शुरू किया। हवाई फायर कर रहे विराट कोहली ने इस मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।
300 छक्के पूरे किए
मैच में 1 सिक्स लगाते ही विराट ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 में किसी टीम के लिए 300 सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे पर क्रिस गेल, तीसरे पर रोहित शर्मा, चौथे पर कीरोन पोलार्ड और 5वें पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। इतना ही नहीं मुकाबले में 10 रन बनाते ही विराट कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल की। उनके टी20 क्रिकेट में भारत में 9500 रन पूरे हो गए हैं।
टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज़्यादा छक्के
- 304 – विराट कोहली (RCB)
- 263 – क्रिस गेल (RCB)
- 262 – रोहित शर्मा (MI)
- 258 – कीरोन पोलार्ड (MI)
- 257 – एमएस धोनी (CSK)
टी20 में एक ही मैदान पर सर्वाधिक सिक्स
- 154 – विराट कोहली, बेंगलुरु
- 151 – क्रिस गेल, बेंगलुरु
- 138 – क्रिस गेल, मीरपुर
- 135 – एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम
- 122 – रोहित शर्मा, वानखेड़े
डेविड वॉर्नर की बराबरी की
विराट कोहली ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। दोनों ने ही आईपीएल में 62-62 फिफ्टी लगाई हैं। इतना ही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 53 रन बनाते ही विराट कोहली के आईपीएल में 8500 रन हो गए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लीग में 8500 रन नहीं बना पाया है।
IPL में सबसे ज्यादा रन
- विराट कोहली: 8509
- रोहित शर्मा: 6921
- शिखर धवन: 6769
- डेविड वॉर्नर: 6565
- सुरेश रैना: 5528
आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
- 10 – विराट कोहली*
- 9 – शिखर धवन
- 9 – डेविड वार्नर
- 9 – रोहित शर्मा
कोहली ने खेली तूफानी पारी
विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 187.88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। किंग कोहली ने 33 गेंदों पर 62 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में विराट ने 5 चौके और इतने ही छक्के लगाए। सैम करन की गेंद पर खलील अहमद ने विराट का कैच लिया।
IPL में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक रन
- 1146 – विराट कोहली बनाम चेन्नई
- 1134 – डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब
- 1130 – विराट कोहली बनाम दिल्ली
- 1104 – विराट कोहली बनाम पंजाब
- 1093 – डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता
- 1083 – रोहित शर्मा बनाम कोलकाता
Author: Red Max Media
Post Views: 176








