
दुनियाभर में जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे सदी की सबसे ग्रैंड वेडिंग कहा जा रहा है जिसमें कई VIP सितारे पहुंच रहे हैं। आसमान से लेकर समंदर तक में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
दुनिया के सबसे अमीर और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज से शादी कर रहे हैं। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जेफ और लॉरेन की शादी को सदी की सबसे भव्य शादी कहा जा रहा है। इस शादी में 200 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे जिसमें कई VVIP सितारे भी शामिल हैं। जेफ बेजोस ने पहले शादी के लिए कैनारेगियो में एक खास जगह को चुना था, लेकिन बाद में काफी प्रदर्शन होने पर शादी का वैन्यू बदल दिया गया।
जेफ बेजोस की शादी कहां हो रही है?
रॉयटर्स में छपी रिपोर्ट की मानें तो अब जेफ बेजोस की शादी का आयोजन ईस्ट कास्टेलो डिस्ट्रिक्ट में होगा। आर्सेनल वेनिस में एक बेहद खूबसूरत जगह है। चारों और पानी से घिरी इस जगह पर सिर्फ आसमान या पानी के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। ये जगह बेहद सुरक्षित है।
सदी की सबसे भव्य शादी
इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। यही वजह है कि इसे सदी की सबसे मंहगी शादी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी में करीब 48 मिलियन यूरो यानि 55.69 मिलियन डॉलर और करीब 5,000 करोड़ का खर्चा किया जा रहा है।
92 प्राइवेट जेट और 30 वॉटर टैक्सियों से आएंगे मेहमान
मंगलवार से ही वेडिंग वैन्यू पर मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट आने शुरू हो गए थे। इन प्राइवेट जेट से ही सारे गेस्ट शादी तक पहुंचेंगे। मेहमानों के लिए करीब 30 से ज्यादा वॉटर टैक्सियों का इंतजाम किया गया है जो शहर की नदियों से होते हुए वेडिंग हॉल तक पहुंचेंगी। इवांका ट्रम्प और जेरेड कुशनर शादी में सबसे जल्दी पहुंचने वाले मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं।
कहां रुकेंगे शादी में पहुंचे मेहमान?
खबरों की मानें तो जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज ने अपने सभी गेस्ट के लिए भव्य अमन वेनिस के साथ-साथ 4 दूसरे आलीशान होटल बुक कराए हैं। जिसमें ग्रिट्टी पैलेस, सेंट रेजिस, बेलमंड सिप्रियानी और होटल डेनियली शामिल है। यहां ठहरने वाले मेहमानों को सभी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।
शादी में पहुंचने वाले VIP मेहमान
इस शादी में करीब 200-250 मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसमें कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट भी शामिल हैं। इवांका ट्रम्प, जेरेड कुशनर, कैटी पेरी, लियोनार्डो डिकैप्रियो, डायने वॉन फर्स्टेनबर्ग, किम कार्दशियन, मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स भी शामिल हैं। शादी समारोह 3 दिन तक चलने की खबर है जिसकी शुरूआत गुरुवार से होगी और शनिवार ग्रैंड पार्टी होगी।
कौन हैं लॉरेन सांचेज?
लॉरेन सांचेज एक फेमस जर्नलिस्ट हैं वो न्यूज एंकर और प्रोड्यूसर भी हैं। आपको बता दें कि बेजोस ने 2023 में सांचेज को प्रपोज किया था। दोनों ने ग्रैंड रिंग सेरेमनी की थी जिसमें जेफ बेजोस ने सांचेज को करीब 3-5 मिलियन डॉलर की प्लैटिनम डायमंड रिंग पहनाकर प्रपोज किया था। इस फंक्शन में भी कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।









One response to “जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी बानी सदी की सबसे महँगी शादी”
Anyone know where to get the ssbet77appapk safely? Always a bit wary downloading apps from unknown sources. You can find the link at ssbet77appapk, but be careful!