![]()
भारत को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 113 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस मैच के साथ ही टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा,”निराशाजनक. यह वैसा नहीं है जिसकी हमने अपेक्षा की थी. न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा – उन्होंने हमसे बेहतर खेला. हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे.’ हम उन चुनौतियों का जवाब देने में विफल रहे. और हम आज यहां बैठे हैं. ऐसा नहीं लगा कि हमने इतनी अच्छी बल्लेबाजी की कि हम बोर्ड पर रन बना सकें.”
रोहित शर्मा ने आगे कहा,”आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे, हां, लेकिन बल्लेबाजों को बोर्ड पर रन बनाने होंगे. उन्हें 250 के करीब रोकना एक बड़ी लड़ाई थी लेकिन हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होने वाला था. जब उन्होंने शुरुआत की तो उनका स्कोर 200/3 था और हमारे लिए वापस आकर उन्हें 259 रन पर आउट करना एक बेहतरीन प्रयास था.”
न्यूजीलैंड ने इस मैच में जीत के लिए भारत को 359 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने मिचेल सैंटनर के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 255 रनों पर ढेर हो गई. इससे पहले भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 156 रनों पर सिमट गई थी. वहीं भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि आखिर टीम इंडिया की हार के क्या कारण रहे.








