आज होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग
कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल के लिए राजधानी दिल्ली में एक जगह देने का केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि उनके इस अंतिम स्थल पर एक स्मारक का निर्माण कर देश के इस महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है।

 कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल के लिए राजधानी दिल्ली में एक जगह देने का केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि उनके इस अंतिम स्थल पर एक स्मारक का निर्माण कर देश के इस महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है, इस मुद्दे पर अकाली दल भी कांग्रेस साथ नजर आ रही है।

आज होगा दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में मनमोहन सिंह के देश के संपूर्ण विकास तथा वैश्विक पटल पर भारत की साख और शान बढ़ाने में किए गए अहम योगदानों का उल्लेख करते हुए उनकी स्मृतियों को सम्मान देने का आग्रह किया है।

 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का शनिवार को 10 बजे शांति वन में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह करीब दस बजे नई दिल्ली स्थित शांति वन में राजकीय सम्मान के साथ होगा। इससे पहले शनिवार सुबह करीब आठ बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके मोतीलाल नेहरु रोड़ स्थित सरकारी आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। जहां उनके पार्थिव शरीर को पार्टी नेताओं व प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। खास बात है कि शांति वन में ही देश के दूसरे पूर्व प्रधानमंत्रियों का भी अंतिम संस्कार किया गया है।

अमेरिका से लौट रहीं हैं मनमोहन सिंह की बेटियां

कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी मुख्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को करीब डेढ़ घंटे तक पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां से सुबह करीब 9.30 बजे पूरे सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। जो वहां से सीधे शांति वन पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उनकी बेटियां अमेरिका से लौट रहीं हैं और उनके देर रात दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें