

देश की राजधानी दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में हुई बारिश के दौर के बाद कोहरा फिर से लौट आया है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कोहरे की चादर छा गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में हुई बारिश के दौर के बाद कोहरा फिर से लौट आया है। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में कोहरे की चादर छा गई है। वहीं, मंगलवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में खिली धूप ने ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान की। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे का असर बना रहा, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य रही और उड़ानों के संचालन में बाधा आई। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था।
हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम फिर से करवट ले सकता है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के समय हल्की वर्षा की संभावना है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। उत्तर प्रदेश में भी हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। संभावना बनी हुई है।
हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को मोगा 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना
उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप ने कोहरे को हटाकर राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर में सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार में कोहरे का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट से सभी 12 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जबकि पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी के कारण दिल्ली से आने वाले तीन विमान कोलकाता डायवर्ट कर दिए गए। दो विमानों का परिचालन रद रहा।

Author: Red Max Media
Post Views: 1