
डोनाल्ड ट्रंप ने आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। डोनाल्ड ट्रंप से पहले जेडी वेंस ने अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही बड़ा फैसला लिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मेक्सिको की सीमा पर इमरजेंसी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में घुसपैठियों से सख्ती से निपटा जाएगा। ट्रंप ने कहा कि महंगाई को कम करने मेरी टीम की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अब से अमेरिका में ड्रग्स तस्कर आतंकी घोषित होंगे।
ट्रंप ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
सोमवार को शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप ने वाशिंगटन के सेंट जान्स एपिस्कोपल चर्च गए। इस दौरान टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनके साथ थे। इसके बाद ट्रंप और भावी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया।
कड़ाके की ठंड के कारण शपथ ग्रहण समारोह कड़ाके की ठंड के कारण शपथग्रहण यूएस कैपिटल के बाहर खुली जगह के बजाय यूएस कैपिटल के अंदर कैपिटल रोटुंडा (हाल) में आयोजित किया जाएगा।
रविवार को किया था बड़ा एलान
शपथग्रहण से एक दिन पहले रविवार को वॉशिंगटन डीसी में समर्थकों से खचाखच भरे कैपिटल वन एरिना में आयोजित विजय रैली ‘मेक अमेरिका ग्रेट एगेन’ में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान शुरू कर अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला जाएगा। सोमवार को पद संभालने के तुरंत बाद ट्रंप कार्यकारी आदेश जारी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा था कि 75 दिन पहले, हमने अपने देश की अब तक की सबसे शानदार राजनीतिक जीत हासिल की है। मैं हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हम अपने देश को पहले से कहीं अधिक महान बनाने जा रहे हैं।








