दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली सरकार के मंत्री पी एम् मोदी के साथ

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने पद संभाल लिया है। इसके साथ ही अब नजर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर है। आइए जानते हैं कि किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में भव्य समारोह में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद रेखा गुप्ता ने सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

किन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ?

रेखा गुप्ता के बाद उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज सिंह, आशीष सूद और रवींद्र इंद्राज को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली की नई सरकार में किस नेता को कौन से विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

दिल्ली में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा 

  • प्रवेश वर्मा- दिल्ली के डिप्टी सीएम।
  • सीएम रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त मंत्रालय।
  • रेखा गुप्ता के पास विजिलेंस विभाग भी रह सकता है ।
  • प्रवेश वर्मा को शिक्षा,परिवहन और PWD मंत्रालय मिल सकता है
  • कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन,संस्कृत मंत्रालय मिल सकता है।
  • मनजिंदर सिरसा को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

50,000 लोग रामलीला मैदान में जुटे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए गुरुवार को हजारों भाजपा समर्थक विशाल रामलीला मैदान में जमा हुए। PTI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, करीब 50,000 लोग इस भव्य समारोह को देखने के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि 26 साल से अधिक समय बाद दिल्ली की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें