भारत और चीन की द्विपक्षीय वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर जोहांसबर्ग में चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते हुए

भारत-चीन के बीच जोहांसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई है। इससे दोनों देशों के संबंधों में आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिल सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलने की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गत वर्ष हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत और चीन के रिश्ते फिर से पटरी पर आने लगे हैं। दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल रहे विदेश मंत्रियों के जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों में और करीबी महसूस की गई। चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता की है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या-क्या और किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई, अभी इसका कोई भी ब्यौरा जारी नहीं किया गया है।

चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों को शेयर किया है। हालांकि उन्होंने भी वार्ता के बिंदुओं का कोई खुलासा नहीं किया है। मगर सूत्रों के अनुसार भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर विवादित बिंदुओं के समाधान और दोनों देशों के बीच व्यापार के संबंध में बातचीत होने की बात कही जा रही है। भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की यह मुलाकात दर्शाती है कि दोनों देशों के बीच जून 2020 से चल रहा तनाव अब काफी हद तक कम हुआ है। एस जयशंकर ने पोस्ट में लिखा,, “जोहान्सबर्ग में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर आज सुबह सीपीसी पोलित ब्यूरो सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिलने का अवसर मिला।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें