पीएम मोदी ने की छावा की तारीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छावा की तारीफ में क्या बोले पीएम मोदी
 छावा ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस ऐतिहासिक फिल्म को देखकर जो भी थिएटर से बाहर आ रहा है, उसकी आंखें नम हैं और मुंह से यही निकल रहा है कि एक बार छावा जरूर देखों। मराठा समाज की शान छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज की कहानी को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। जिस तरह से उन्होंने मुगल सम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अंत तक लड़ते ही रहे, उस दृश्य को ‘छावा’ में देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 

 

छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी को ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर में जाकर देख सके इसके लिए फिल्म को मध्यप्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बीते दिन महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस ने फिल्म को टैक्स फ्री करने करने पर बात की थी। इन सबके बीच अब विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी तारीफ मिली है। पीएम मोदी ने ‘छावा’ को लेकर क्या कहा, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

छावा की तारीफ में क्या बोले पीएम मोदी? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में आयोजित 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ की प्रशंसा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मराठी संस्कृत से आई है, इस भाषा ने हमें बहुत बहुत समृद्ध साहित्य दिया है। इस दौरान उन्होंने मुंबई का जिक्र करते हुए बताया कि फिल्मों का कितना महत्वपूर्ण योगदान है।

पीएम मोदी ने अपनी स्पीच में कहा, 

“मुंबई का जिक्र आया तो फिल्मों के बिना न साहित्य की बात पूरी होगी और न ही मुंबई की..ये महाराष्ट्र और मुंबई ही है, जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को भी एक नई ऊंचाई दी है। इन दिनों तो छावा की धूम मची हुई है। संभाजी महाराज के शौर्य से इस रूप से परिचय शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ने ही करवाया”।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें