बिहार के विधायक को हुई तीन महीने की जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन माह का कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड
 एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश करुणा निधि प्रसाद आर्य की अदालत ने मारपीट के एक मामले में शुक्रवार को सुनवाई की।

कोर्ट ने मारपीट के मामले में अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को सजा सुनाई है। इससे पूर्व कोर्ट ने विधायक और गोसाईं टोल पचाढ़ी निवासी सुरेश यादव को दोषी करार दिया। दोनों को भादवि की धारा 323 में तीन माह का कारावास और पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

 

29 जनवरी 2019 की है घटना

समैला निवासी उमेश मिश्र ने 29 जनवरी 2019 की आपराधिक घटना को लेकर 30 जनवरी को प्राथमिकी संख्या 4/19 दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि 29 जनवरी 2019 की सुबह छह बजे मार्निंग वॉक के दौरान गोसाईं टोल के पास मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव सहित 20 से 25 लोग हथियार से लैस होकर कदम चौक पर घेर लिया। इस सभी गाली-गलौज करने लगे। 

फरसा से किया था प्रहार

इस दौरान विरोध करने पर मिश्रीलाल यादव ने सिर पर फरसा से प्रहार कर दिया। इससे सिर फट गया । इस बीच सुरेश यादव रॉड और लाठी से प्रहार कर दिया। जेब से रुपये भी निकाल लिए गए। उन्हें पीएचसी से डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया।

मामले में अनुसंधानक ने 12 अक्टूबर 2019 को कोर्ट में आरोप पत्र समर्पित किया गया था। कोर्ट ने 17 अप्रैल 2020 को मामले का संज्ञान लिया था। न्यायालय के द्वारा सुनाए गए सजा के फैसले पर विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं। न्याय के लिए इस फैसले के खिलाफ अपील करूंगा। 

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले हुई बैठक

वहीं दूसरी ओर दरभंगा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर आगामी आठ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे के लिए क्लेम केस से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रविशंकर कुमार ने समीक्षात्मक बैठक की। 

जिला सह अपर सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से कहा कि निष्पादन योग्य दावा वादों के बीमा कंपनियों से बात कर मुकदमे को समाप्त कराने का प्रयास करें। 

उन्होंने पक्षकारों के बीच प्री-काउंसलिंग कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होने की शत प्रतिशत उम्मीद होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अपने स्तर से पूर्ण प्रयास करें।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें