दिल्ली विधानसभा में आतिशी बनीं नेता विपक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आतिशी सिंह मर्लेना

आतिशी को चुना गया नेता विपक्ष, कल से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का सत्र

दिल्ली विधानसभा में आतिशी को नेता विपक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता विपक्ष चुना गया है। सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, आतिशी सिंह, गोपाल राय भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक इस बैठक में शामिल हुए।

AAP के कार्यों की रक्षा करनी हमारी जिम्मेदारी

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस कर गोपल राय ने कहा कि आतिशी नेता विपक्ष होंगी। सभी विधायकों ने उन्हें चुना है। आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो काम किए हैं। उनकी रक्षा की जिम्मेदारी हमें निभानी है। साथ ही बीजेपी ने जो वादे किए हैं। उसे पूरा करवाना, ये हमारे नेता प्रतिपक्ष की दोहरी जिम्मेदारी होगी।

आतिशी ने बताया AAP का एजेंडा

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को विपक्ष की भूमिका दी है। एक मजबूत विपक्ष क्या होता है? ये हम काम कर के बताएंगे। मोदी जी ने कहा था पहली कैबिनेट में ये पास होगा। 8 मार्च को महिलाओं के अकाउंट में 2500 आ जाएंगे। ये वादा पूरा करवाना हमारा एजेंडा होगा।

CAG रिपोर्ट को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम- आतिशी

आतिशी ने कहा, ‘जो CAG की रिपोर्ट है, उसे मैंने ही स्पीकर साहब को चुनाव से पहले भेजी थी। ये भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं की इन्ंहोने ये रिपोर्ट पेश की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें