क्रिकेटर प्रभुनारायण मंडल की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेटर प्रभुनारायण मंडल की गोली मारकर हत्या

टीएनबी कॉलेज परिसर में एक सरकारी क्वार्टर में प्रभु नारायण मंडल नामक एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब वे भारत-पाकिस्तान मैच पर चर्चा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने टीएनबी कॉलेज के एक कर्मचारी के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है।

एक तरफ शहर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट मोड पर था। दूसरी ओर, रात 10:00 बजे शहर में मर्डर हो गया। मामला विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर का है। जहां प्रभु नारायण मंडल (40) को सरकारी क्वार्टर में घुसकर सीने में गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक प्रभु नारायण मंडल, पिता स्वर्गीय रूप नारायण मंडल मूलरूप से ललमटिया थाना अंतर्गत नसरतखानी का रहने वाला था। साथ ही टीएनबी कॉलेज में तृतीय वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेल चुका था।

टीएनबी कॉलेज के कर्मचारी पर मर्डर का आरोप

वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शी सत्यम ने सरकारी क्वार्टर के पीछे रहने वाले टीएनबी कॉलेज के कर्मचारी शंभू नाथ झा के बेटे संजीव झा पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना को सदर अस्पताल में मौजूद लोग टीएनबी कॉलेज मैं बगीचा को लेकर 12 लाख के बकाए से भी जोड़ रहे हैं।

वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभु नारायण चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वहीं, घटना के बाद सदर अस्पताल में विश्वविद्यालय थाना के साथ-साथ तातारपुर थाना की भी पुलिस मौजूद थी। घटना के बाद सीटी डीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे।

जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी था प्रभु, मेरे आंखों के सामने मारी गली

घटनास्थल पर कमरे में मौजूद मृतक प्रभु नारायण मंडल के दोस्त सत्यम ने बताया कि भारत पाकिस्तान के मैच खत्म होने के बाद हम लोग मैच पर ही चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हमलोग हर दिन साथ में ही बैठते थे। इसी बीच पास के ही क्वार्टर के रहने वाले शंभू नाथ झा का बेटा संजीव झा कमरे में पहुंचा और जेब से पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

वहीं, प्रभु के पास के ही रहने वाले भतीजे ने बताया कि प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी था।

घटना के बाद गोली मारने वाले के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में

सदर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम सिटी डीएसपी के नेतृत्व में देर रात घटनास्थल की जांच करने पहुंची। जहां उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के द्वारा प्रभु नारायण मंडल को गोली मारने वाले संजीव झा के पिता शंभू नाथ झा को हिरासत में लिया गया है। और पूछताछ की जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें