मार्च में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक महीने में 6 राज्यों में चुने जाएंगे नए अध्यक्ष

12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है और अगले महीने छह और राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव पूरे हो जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। फिलहाल जेपी नड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। उनके जिम्मे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अगले महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। 12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है। जल्दी ही 6 और राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

नियम के अनुसार 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी के संविधान के अनुसार कम से कम आधे प्रदेशों के चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। जेपी नड्डा से पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें