

हरियाणा में लोग आज अपनी छोटी सरकार चुनेंगे। 40 नगर निकायों में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 32 जगहों पर आम चुनाव और 8 जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। पानीपत नगर निगम के आम चुनाव 9 मार्च को होंगे। सभी निकायों के चुनाव परिणाम 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
LIVE UPDATES:
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट
सोनीपत के बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
सोनीपत के भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने परिवार के साथ डीएवी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला।

10 हजार पुलिस के जवान तैनात
हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के 30 हजार अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर रहेंगे। वहीं, हरियाणा पुलिस के भी 10 हजार कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।
12 मार्च को आएंगे रिजल्ट
इसके बाद सभी निकायों के चुनाव परिणाम एक साथ 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। अधिकतर निकायों में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है, जबकि कुछ जगह त्रिकोणीय मुकाबला है। अंबाला और गुरुग्राम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा कोई प्रत्याशी चुनावी रण में नहीं है। नौ नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39, पांच नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बता दें कि लगभग 55 लाख मतदाता आज नगर निकाय चुनाव के लिए वोट करेंगे।
नौ नगर निगमों में मेयर पद के लिए 39, पांच नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
