तेजस्वी यादव ने खोला वादों का पिटारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी ने दिव्यांगों के लिए मंत्रालय और आयोग के गठन का किया एलान
बिहार में राजद और महागठबंधन की सरकार बनने पर दिव्यांगों के लिए अलग मंत्रालय और आयोग का गठन किया जाएगा। यह वादा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए बजट में अलग से प्रावधान होगा और उनकी पेंशन राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दिव्यांगों के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने वादा किया कि उम्र के भले कच्चे हैं, लेकिन जुबान के पक्के हैं। जो कहा है, उसे पूरा भी करेंगे। 

श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में बिहार प्रदेश राजद दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि यदि राजद और महागठबंधन की सरकार बनी तो, दिव्यांगों के लिए मंत्रालय और आयोग का गठन करेंगे। 

बिहार और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  • इस क्रम में उन्होंने बिहार एवं केंद्र सरकार पर भी खूब निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने चार लाइन में वर्तमान सरकार के 20 वर्षों के कार्य गिनाएं।
  • तेजस्वी यादव ने कहा ‘सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, मुख्यमंत्री थका-हारा, दिव्यांग फिर रहा मारा-मारा है।’
प्रदेश सरकार पर लगाया दिव्यांगों की उपेक्षा करने का आरोप

प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा कवि की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष ने दिव्यांगों से एकजुट होने और एक-एक सदस्य जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों से बिहार में और 11 वर्षों से केंद्र में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन इन लोगों ने न तो दिव्यांगों से संवाद किया न ही उनकी मांगे पूरी की हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि दिव्यांगों की आबादी के मामले में बिहार देश का तीसरा राज्य है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सोच के अनुरूप हमारी सरकार बनी तो दिव्यांगों के लिए बजट में अलग प्रविधान होगा। 

बढ़ाई जाएगी दिव्यांग पेंशन
  • दिव्यांग पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़ाकर 1,500 रुपये की जाएगी। महिलाओं को माई-बहिन मान योजना के तहत 2,500 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  • गैस सिलेंडर 500 में और 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाकर 1,500 की जाएगी। हर अस्पताल में दिव्यांगों के लिए बेड रिजर्व रखे जाएंगे।
  • इनके लिए विशेष आवासीय कोचिंग, तकनीकी कौशल, विशेष बीमा, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। आने वाले समय में दिव्यांग के हक वाली सरकार होगी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें