कुकी-जो समुदाय और इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने मणिपुर में समुदाय द्वारा बसे सभी क्षेत्रों में कुकी जो काउंसिल (केजेडसी) द्वारा बुलाए गए अनिश्चितकालीन बंद को समर्थन दिया है। यह बंद सभी सड़कों पर फ्री ट्रैफिक मूवमेंट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई का विरोध है।आईटीएलएफ ने एक बयान में कहा, कल कुकी-जो क्षेत्रों में मैतेई लोगों की आवाजाही की अनुमति देने के विरोध में आंदोलन और विरोध हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर गलत कार्रवाई की गई।

मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा कि कुकी प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमलों में 27 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्होंने उन पर पत्थर फेंके और टायरों में आग लगाकर और पेड़ों को गिराकर सड़कों पर बैरिकेडिंग की।