दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऍप ठगों को दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस ने डेटिंग ऍप ठगों को दबोचा

दिल्ली पुलिस ने हाई-टेक डेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में चार ठगों को गिरफ्तार भी किया है।

राजधानी दिल्ली की पुलिस ने ठगों के खिलाफ जारी एक्शन में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली के शाहदरा इलाके में पुलिस ने एक बड़े डेटिंग ऐप ठगी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आनंद विहार स्थित क्रॉस रिवर मॉल के एक बार में छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को जाल में फंसाने और महंगे बिल वसूलने का आरोप है।

पुलिस ने 4 ठगों को दबोचा

दरअसल, बीती 8 तारीख को पुलिस को जानकारी मिली थी कि आनंद विहार इलाके के एक बार में लोगों को डेटिंग ऐप्स के माध्यम से ठगा जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने क्रॉस रिवर मॉल स्थित ‘बिग डैडी बार’ पर छापा मारा, जहां चार आरोपियों को पुलिस को पकड़ा।

कैसे करते थे ठगी?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेंद्र, कुलदीप, आशीष और दीपक फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को डेटिंग ऐप्स जैसे टिंडर, बम्बल, हिंज, हैपन, आइल, और वू पर फंसाते थे। फिर उन्हें बार या क्लब में बुलाकर महंगे खाने-पीने का ऑर्डर दिलवाते थे। आरोपी बार प्रबंधन से मिलीभगत कर के जबरन ज्यादा बिल वसूलते थे।

रोजाना 3,000 रुपए मिलते थे

पुलिस को जांच में ये भी जानकारी मिली है कि पीड़ित से ठगी करने के बदले आरोपियों को क्लब की ओर से रोजाना 3,000 रुपए मिलते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए है। इन मोबाइलों का इस्तेमाल ठगी में किया जा रहा था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें