Search
Close this search box.

Delhi Metro में अश्लीलता की हदें पार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली मेट्रो में भोजपुरी के अश्लील गाने पर युवती का डांस।
दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के स्टेशन पर दो युवतियों का डांस करते अलग-अलग दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दोनों युवतियां चेहरे पर रंग लगाकर भोजपुरी व हिंदी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। लोग इसे अश्लील व आपत्तिजनक बताते हुए दोनों युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

एक वीडियो में एक युवती अगले डांस करती दिख रही है। दूसरे वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर दोनों युवतियां डांस करती दिख रही हैं। आसपास स्टेशन कई यात्री भी खड़े हैं। पिछले वर्ष भी होली में मेट्रो में अश्लील डांस करते दो युवतियों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। तब पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। ताजा मामले में अब तक कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने लोगों की शिकायतों पर अब तक कोई बयान भी नहीं दिया है। 

होली पर मेट्रो का परिचालन ढ़ाई तक बंद

वहीं, होली के कारण शुक्रवार को सुबह छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। ताकि मेट्रो के कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली मना सकें। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी कारिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। इसलिए दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इस बाबत दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दो दिन पहले ही सूचना जारी लोगों को जानकारी दी थी। 

दिल्ली मेट्रो में केबल चोरी की बढ़ी घटनाएं
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment