मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच में सूर्यकुमार संभालते कप्तानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हार्दिक ने किया कंफर्म सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी
IPL 2025: मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आगामी आईपीएल 2025 सीजन को लेकर इस बात की पुष्टि कर दी है कि उनकी टीम के लिए पहले मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे।

मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन में अपने कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना ही पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी। ऐसे में पिछले काफी दिनों से ये चर्चा देखने को मिल रही थी कि आखिर किस खिलाड़ी को पहले मैच के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी मिलेगी। इसको लेकर अब खुद हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की तरफ से हुई प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा कर दिया है। हार्दिक पांड्या को पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के आखिरी मुकाबले के बाद स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच के बैन की सजा मिली थी, जिसके टलते वह इस सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल सकेंगे।

हार्दिक ने किया कंफर्म सूर्यकुमार यादव संभालेंगे कप्तानी

आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेगी। हार्दिक पांड्या ने प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साफ कर दिया कि सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक ने अपने जवाब में कहा कि सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं और ऐसे में मेरे ना खेलने पर सूर्या ही मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह ये जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी टीम में तीन बड़े कप्तान हैं

हार्दिक पांड्या जिन्होंने पिछले सीजन जब मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी को संभाला था तो उस समय उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बार प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह खुद को काफी भाग्यशाली समझते हैं जो उनकी टीम में तीन बड़े कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें रोहित, सूर्या और बुमराह का नाम शामिल है, जो लगातार मेरे को जरूरी समय पर अहम सुझाव भी देंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें