गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्रालय ने कहा- ‘सभी बंधकों की होनी चाहिए रिहाई’
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर गाजा में सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए। भारत ने गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान किया।
 भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में भारत ने गाजा में सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। 

इस एक्स पोस्ट में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति का आह्वान किया। 

विदेश मंत्रालय का बयान जानिए

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा कि हम गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। यह महत्वपूर्ण है कि सभी बंधकों को रिहा किया जाए। हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं। 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें