पवन सिंह संग इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाई धूम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पवन सिंह संग इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाई धूम
भोजपुरी गाने जबरदस्त कंट्रोवर्सी में होने के बावजूद तहलका मचा रहे हैं। व्यूज के मामले में अब पवन सिंह के नए गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए है। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर एक बार फिर छाए हुए है।

भोजपुर सिंगर पवन सिंह और सनी लियोनी का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धमाकेदा रिकॉर्ड बना दिया है। ये गाना चारों तरफ धमाल मचा रहा है। एक दिन में इसे 03 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह ने एक बार फिर से यह कारनामा कर फैंस का दिल जीत लिया है। सनी लियोनी के साथ यह म्यूजिक वीडियो खेसारी को पछाड़ते हुए यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन के दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और जल्द ही यह पहले नंबर पर पहुंचने वाला है।

पवन सिंह संग छाईं सनी लियोनी

इस गाने ने यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में हनी सिंहके नए गाने को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि इसी साल होली के समय भी पवन का एक म्यूजिक वीडियो आया था जो खूब वायरल हुआ था। ‘तेरी लाल चुनरिया’ नाम के इस गाने में पवन सिंह और सनी लियोनी की जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। व्हाइट कलर की साड़ी में सनी लियोनी अपने हुस्न का कहर बरपा रही हैं। उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और अदाओं ने सभी को दीवाना बना दिया है। इस गाने के वीडियो को बेहद की शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया है। रंग बिरंगे इसके वीडियो में पवन सिंह भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

यूजर्स को पसंद आया पवन का गाना

इस गाने पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘भोजपुरी एक्टर के साथ सनी लियोनी, गाना तो धमाकेदार है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इससे पहले शायद ही कभी किसी ने सनी लियोनी इतने खूबसूरत अंदाज में डांस किया है’। एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों की जोड़ी बहुत जम रही है’। इस गाने को देखकर हर कोई पवन सिंह की तारीफ कर रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें